preloader
Subtotal:
₹0.00
logo

About Us

#####

About Us
Contact Info
####
##########
info@xntrova.com
bg-shape pata onion frame circle leaf garlic roll roll roll tomato tomato tomato tomato
शरीर में आयरन की कमी कैसे पूरी करें? देखें, आयरन के स्रोत
Iron Aata May 29, 2025

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कई तरह के खनिज-पदार्थों की आवश्यकता होती है। इसी में से एक है आयरन, जो शरीर के जरूरी पोषक तत्वों के रूप में काम करता है। यह आपके पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाता है। आयरन वह मूल घटक है जिससे शरीर में हिमोग्लोबिन का निर्माण होता है। हिमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल में पाया जाने वाला एक तरह का प्रोटीन है, जो फेफड़ो से शरीर के सभी अंगो तक ऑक्सीजन को पहुंचाता है। यदि किसी कारणवस शरीर में आयरन की कमी हो जाती है तो शरीर के कई फंक्शन सही तरीके से काम नहीं करते हैं, और सेहत बिगड़ने के साथ पूरे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है। आयरन की कमी से शरीर में रेड ब्लड सेल्स नहीं बन पाती हैं, जिसकी कमी को आयरन की कमी से होने वाला एनीमिया कहा जाता है।

आयरन की कमी के लक्षण क्या है?

शुरूआती दौर में आयरन की कमी के लक्षणों का पता नहीं चलता है, उन्हें पहचान पाना भी बहुत मुश्किल होता है। लेकिन जब धीरे-धीरे आयरन की कमी शरीर में बढ़ने लगती है तो इसके लक्षण तेज होने लगते हैं और एनीमिया गंभीर मामलों में तबदील हो जाता है। आयरन की कमी के सामान्य लक्षण निम्नलीखित है:-

महिलाओं में आयरन की कमी के लक्षण क्या है?

  • सिरदर्द या चक्कर आना
  • ज्यादा थकान लगना
  • त्वचा का पीला होना
  • कमजोरी 
  • सांस लेने में तकलीफ
  • नाखून कमजोर होना
  • हाथ-पैर ठंडे पड़ना

पुरुषों में आयरन की कमी के लक्षण क्या है?

  • जीभ में सूजन या दर्द
  • चिड़चिड़ापन
  • नाखून खराब होना या टूटना
  • छाती में दर्द होना  
  • बाल झड़ना
  • मुंह के कोनों पर घाव होना 
  • मूंह में छाले हो जाना
  • सांस लेने में परेशानी या दिल की धड़कन तेज रहना

शरीर में आयरन की कमी के कारण क्या है?

शरीर में आयरन की कमी होने के निम्नलिखित कारण है:-

  • आयरन युक्त आहार का सेवन कम करना।
  • प्रेग्नेंसी में आयरन सप्लीमेंट के बीना ज्यादातर गर्भवती महिलाओं में आयरन की कमी हो जाती है, क्योंकि उनको अपने साथ-साथ भ्रूण में हिमोग्लोबिन बनाने के लिए भी आयरन चाहिए होता है। 
  • शरीर के अंदर ब्लीडिंग के कारण भी आयरन की कमी हो सकती है। जैसे- हर्निया, पेट में अल्सर इत्यादि के कारण हो सकती है।
  • रेड ब्लड सेल में आयरन पाया जाता है, यदि शरीर से ज्यादा खून बह जाता है तो भी आयरन की कमी हो सकती है।
  • पेट में खून का श्राव कुछ दर्द निवारक दवाओं के कारण भी हो सकता है।
  • पीरियड्स में होने वाले ज्यादा ब्लीडिंग के कारण भी महिलाओं में आयरन की कमी हो सकती है।
  • यदि शरीर आयरन को अवशोषित करने में पूर्ण भूमिका नहीं निभा रहा है, तब भी आयरन की कमी हो सकती है।

शरीर में आयरन की कमी कैसे पूरी करें?

आयरन की कमी को पूरा करने का सबसे आसान तरीका है, नियमित रूप से आयरन से भरपूर आहार का सेवन करना है। आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ नीचे दिए गए है:-

  • पालक 
  • अंडा 
  • चुकंदर
  • लौकी और कद्दू के बीज
  • आलू
  • बींस और दालें
  • किशमिश
  • चिकन
  • मीट 
  • सीफूड
  • शिमला मिर्च

इन सब के अलावा आप आयरन की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। लेकिन एक बात का हमेशा ध्यान रखें कि सप्लीमेंट हमेशा डॉक्टर की देखरेख में ही लेनी चाहिए।

>> यह भी पढ़ें - हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए? जानें, इसे कैसे बढ़ाएं

आयरन की कमी से होने वाले रोग कौन से है?

आयरन की कमी से निम्नलिखित बीमारियां हो सकती है:-

हृदय और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं - जब शरीर में एनीमिया की शिकायत यानी आयरन की कमी होती है, तो उनमें हृदय और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती है। जैसे हार्ट बीट बढ़ जाना, या हार्ट फेल होने का खतरा होना, इत्यादि।

गर्भावस्था में समस्या - गर्भवती महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी महसूस होती है और ऐसे में एनीमिया गंभीर समस्या हो सकती है। ऐसे में जन्म के दौरान या बाद में जटिलताएं विकसित हो सकती है। जैसे- समय से पहले शिशु का जन्म होना, शिशु का वजन कम होना, शिशु में मानसिक क्षमता भी कम हो सकती है।

इम्यून सिस्टम प्रभावित होना - आयरन की कमी आपके इम्यून सिस्टम को भी प्रभावित कर सकती है। इसके कारण आपको इंफेक्शन या बीमारी का खतरा ज्यादा होता है। 

कमजोरी और थकान होना - शरीर में आयरन की कमी से थकान और कमजोरी भी हो सकती है, जिसके कारण आपका दिनचर्या खराब हो सकता है, एकाग्रता में कमी आ सकती है।

सारांश

शरीर में आयरन जरूरी पोषक तत्वों में से एक है, इससे शरीर में हिमोग्लोबिन का निर्माण होता है। यह आपके शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन सप्लाई करता है। यदि किसी कारण से आयरन की कमी होती है, तो यह आपके सेहत को काफी नुकसान पहुंचा सकता है, शरीर में ऑक्सीजन की कमी होने लगती है। आयरन की कमी के लक्षण में सांस लेने में परेशानी, सांस फुलना, जीभ में सूजन, नाखून कमजोर होना, त्वचा का पीला होना, बाल झड़ना, हार्ट बीट बढ़ना, कमजोरी, थकान, इत्यादि।

आयरन के मुख्य कारणों में आयरन युक्त आहार का सेवन कम करना, शरीर से ज्यादा खून बह जाना, पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग होना, इत्यादि है। आयरन की कमी को पूरा करने के लिए आप पालक, चुकंदर, अंडा, चिकन, सीफूड, बींस इत्यादि का सेवन कर सकते हैं। इसकी कमी से शरीर में कई तरह की जटिलताएं उत्पन्न हो सकती है। हृदय और फेफड़े संबंधी समस्याएं हो सकती है, गर्भावस्था में दिक्कत हो सकती है, आदि।

आयरन की कमी एक ऐसी समस्या है, जो बच्चे, बड़े, बुजुर्ग किसी को भी हो सकती है, लोग गंभीर रूप से बीमार पड़ सकते हैं और आप खर्चों के बोझ से दब सकते हैं। आज के समय में बीमारियों के वीत्तिय बोझ से बचने के लिए हेल्थ इंश्योरेंस(Health Insurance) cover) लेना एक समझदारी भरा विचार हैं, जहां आपके गंभीर बीमारियों के खर्चों को कवर किया जाता है। आप केयर हेल्थ के फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस प्लान (Family Health Insurance) को ले सकते हैं, जिसमें आपको एक ही पॉलिसी में परिवार के सभी सदस्यों के लिए इंश्योरेंस मिल जाता है। इसके अलावा आप सीनियर सिटीजन हेल्थ इंश्योरेंस प्लान(mediclaim for senior citizen) के साथ परिवार के बुजुर्ग सदस्यों को भी गंभीर बीमारियों के इलाज के खर्चों से बचा सकते हैं। हेल्थ इंश्योरेंस परिवार के सभी सदस्यों को अस्पताल के भारी खर्चों से बचाता हैं।

डिस्क्लेमर: आयरन की कमी के लक्षण दिखने पर तत्काल डॉक्टर से परामर्श करें। हेल्थ कवरेज के दावों की पूर्ति पॉलिसी के नियमों और शर्तों के अधीन है।

Tags: